Republic Day 2024 LIVE UPdates From Kartavya Path 75 Republic Day Glimpse Of Women Empowerment Will Be Seen On Kartavya Path Republic Day – Republic Day 2024 LIVE UPdates: कर्तव्य पथ पर दिखेगी महिला सशक्तीकरण की झलक, शंख नगाड़े से शुरू होगी परेड

Republic Day 2024 : महिला सशक्तीकरण के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वां गणतंत्र दिवस
भारत महिला सशक्तीकरण के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. कर्तव्य पथ पर 75वें गणतंत्र दिवस की परेड महिला केंद्रित होगी और ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ मुख्य विषय होंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान अपनी बढ़ती सैन्य शक्ति और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के भव्य प्रदर्शन के साथ 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाने में भारत का नेतृत्व करेंगी. इस भव्य समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं.
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, अभिनेत्री वैजयंतीमाला बाली, अभिनेता कोनिडेला चिरंजीवी, सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक दिवंगत बिंदेश्वर पाठक, उच्चतम न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश दिवंगत एम. फातिमा बीवी और ‘बॉम्बे समाचार’ के मालिक होर्मुसजी एन. कामा सहित 132 प्रतिष्ठित शख्सियतों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की गई.
कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को “महिला सशक्तीकरण” पर केंद्रित 26 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिनमें सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों में महिलाओं की भूमिका से लेकर महिला वैज्ञानिकों के योगदान की झलक मिलेगी.
बिहार के जंगलों में 2022 में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान अपने पैर गंवाने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के अधिकारी विभोर कुमार सिंह को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है. दिल्ली पुलिस के 29 कर्मियों को भी विभिन्न श्रेणी में वीरता एवं सेवा पदक दिए जाएंगे.
LIVE UPDATES…
#WATCH | Delhi: People reach Kartavya Path to watch the Republic Day Parade today pic.twitter.com/LaFYNQB69A
– ANI (@ANI) January 26, 2024
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, हैदराबाद रेलवे स्टेशन, सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन, काचीगुडा रेलवे स्टेशन और रेल निलयम को तिरंगे के रंग की रौशनी से सजाया गया। (25.01) pic.twitter.com/5LVUQLS6gS
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024
#WATCH | Delhi: On Republic Day security arrangements, Special CP Security Deepener Pathak says, “The place of function i.e. duty path, is divided into zones… Many VIPs will come. Invitees, the general public, special invites, all these should be facilitated politely and… pic.twitter.com/k4EHTboJv8
– ANI (@ANI) January 26, 2024
#WATCH उज्जैन, मध्य प्रदेश: 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के बाद शिवलिंग को तिरंगे के रंग से सजाया गया। pic.twitter.com/Ru08P2paQm
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024
रियासी, जम्मू-कश्मीर: रियासी में भीमगढ़ किला 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगे की रोशनी से जगमगाया गया है।
(फोटो सोर्स: रियासी जिला प्रशासन) pic.twitter.com/en3I84delM
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024
#WATCH दिल्ली: गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4:00 बजे से शुरू हुई।
(वीडियो केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से है।) pic.twitter.com/k5nGQh0Udp
– ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2024
Republic Day 2024: पद्मश्री से सम्मानित 34 गुमनाम नायक…
हस्ती कन्या के नाम से मशहूर भारत की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ, आदिवासी पर्यावरणविद चामी मुर्मू, मिजोरम का सबसे बड़ा अनाथालय चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा और प्लास्टिक सर्जन प्रेमा धनराज उन 34 गुमनाम नायकों में शामिल हैं, जिन्हें बृहस्पतिवार को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छह कीर्ति चक्र और 16 शौर्य चक्र सहित 80 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दे दी. छह कीर्ति चक्र में से तीन को मरणोपरांत और 16 शौर्य चक्र में से दो को मरणोपरांत प्रदान किये जाने की घोषणा की गई.