News

PM Modi wishes Bhagwant Mann on his birthday


Punjab CM Bhagwant Mann Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (17 अक्टूबर 2024) को आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई दी. प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर उन्हें लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें.”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री और मेरे छोटे भाई भगवंत मान को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वाहेगुरु आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखें और पंजाब के लोगों की सेवा करने के लिए और शक्ति दें.”

कॉमेडी की दुनिया से राजनीति में आए भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज यानी 17 अक्टूबर 2024 को 51 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले शीमा मंडी के करीब सतोज गांव में हुआ था. उनके पिता महिंदर सिंह एक सरकारी अध्यापक थे और मां हरपाल कौर गृहिणी थीं. ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर भगवंत मान कॉमेडी के क्षेत्र में आ गए.

कॉमेडी की दुनिया में अपने प्रशंसकों के दिलों पर राज करने के बाद उन्होंने राजनीति में आने का मन बनाया. 2011 में मनप्रीत बादल की पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब से अपने राजनीतिक करियर का आगाज किया था. मार्च 2014 में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया और देखते ही देखते वह अरविंद केजरीवाल के चेहते और विश्वासपात्र बन गए. पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान 2014 से लेकर 2019 तक संगरूर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं.

बौद्ध भिक्षुओं को पीएम मोदी ने किया संबोधित

वाल्मीकि जयंती पर भी पीएम मोदी ने गुरुवार (17 अक्टूबर 2024) को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. इसे लेकर पीएम मोदी ने दिल्ली के विज्ञान भवन में एक कार्यक्रम में बौद्ध भिक्षुओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, “पाली को शास्त्रीय भाषा के रूप में मान्यता देना भगवान बुद्ध की महान विरासत का सम्मान है. इस वर्ष अभिधम्म दिवस के आयोजन के साथ एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी जुड़ी है. भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएं जिस पाली भाषा में विरासत के तौर पर विश्व को मिली है, इसी महीने भारत सरकार ने उस पाली भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है.”

ये भी पढ़ें : 25 लाख की सुपारी, PAK से हथियार खरीदने की प्लानिंग… सलमान खान पर हमले के मामले में बड़ा खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *