Gudi Padwa Marathi New Year Celebrations in Nagpur with Lezim Photos
Marathi New Year Celebrations: मराठी नव वर्ष का पहला दिन यानी गुड़ी पड़वा का पर्व कमहाराष्ट्र के नागपुर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक लेझीम बजाते हुए यात्रा निकाली और सभी को गुड़ी पड़वा की बधाई दी.
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को कई त्योहारों की एक साथ बधाई दी. राष्ट्रपति ने कहा, “सभी देशवासियों को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेती चांद, नवरेह और साजीबू चेइराओबा की शुभकामनाएं. बसंत की शुरुआत होते ही ये त्योहार भारतीय नव वर्ष लेकर आते हैं. ये त्योहार हमारे देश की विविधता और संस्कृति दर्शाते हैं और सामाजिक समरसता का भाव पैदा करते हैं. इन पर्व पर हम नई फसल का जश्न मनाते हैं और प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हैं.”