Sports

Female Robot Vyommitra Will Go To Space: Science Minister Jitendra Singh On Gaganyaan – #DecodingG20WithNDTV | गगनयान का पहला मिमिक ट्रायल सितंबर में : विज्ञान मंत्री


#DecodingG20WithNDTV | गगनयान का पहला मिमिक ट्रायल सितंबर में : विज्ञान मंत्री

रोबो महिला ‘व्योममित्र’ अंतरिक्ष में जाएगी : गगनयान पर विज्ञान मंत्री

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने आज एनडीटीवी जी20 कॉन्क्लेव में कहा कि भारत गगनयान मिशन में एक महिला रोबोट “व्योममित्र” भेजेगा.

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में एक ट्रायल अंतरिक्ष उड़ान का किया जाएगा. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि अगले मिशन में महिला रोबोट “व्योममित्र” को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली : आदर्श नगर इलाके में एक होटल में पति ने पत्नी का काटा हाथ..मौके से हुआ फरार

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “महामारी के कारण गगनयान परियोजना में देरी हुई. अब हम अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में पहले परीक्षण मिशन की योजना बना रहे हैं. अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उन्हें भेजना.”

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी ने ISRO मुख्यालय जाकर वैज्ञानिकों से की मुलाकात, पढ़ें – उन्होंने इस दौरान क्या कुछ कहा 

जितेंद्र सिंह ने कहा, “दूसरे मिशन में एक महिला रोबोट होगी और वह सभी ह्यूमन एक्टिविटी की नकल करेगी. अगर सब कुछ सही रहा, तो हम आगे बढ़ सकते हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि जब चंद्रयान-3 का लैंडर आखिरकार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब पहुंचा तो उन्हें कितनी राहत महसूस हुई.

जितेंद्र सिंह ने कहा, “जो लोग इसरो टीम के साथ बहुत करीब से जुड़े रहे हैं, हम घबरा गए. मेरा पहला घबराहट वाला क्षण वह था जब चंद्रयान -3 यान चंद्रमा की कक्षा के लिए पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला… लैंडिंग बहुत सहज थी.”

भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहला देश है और तत्कालीन यूएसएसआर, अमेरिका और चीन के बाद चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंडर भेजने वाला चौथा देश है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *