Fashion

Digvijay Singh Brother Laxman Singh And Son Jaivardhan Singh Filed Nomination Papers In MP Election 2023 ANN


MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन फार्म जमा करने की प्रक्रिया जारी है. इसी क्रम में गुरुवार को सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़ और अशोकनगर में राष्ट्रीय दलों से संबंद्ध रखने वाले 15 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फार्म जमा किए हैं. नामांकन जमा करने वाले इन प्रत्याशियों में संपत्ति के मामले में कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशियों पर भारी नजर आए. दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी 200 करोड़ रुपए की चल संपत्ति दर्शाई है, जबकि उनके भतीजे दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने 7 करोड़ की संपत्ति बताई है.

बता दें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह चांचौड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं, जबकि जयवर्धन सिंह राद्योगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी हैं. दोनों चाचा-भतीजे ने गुरुवार को अपना नामांकन फार्म जमा किया. राद्योगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी जयवर्धन सिंह अपने पिता दिग्विजय सिंह व बेटे के साथ नामांकन फार्म जमा करने पहुंचे.

200 करोड़ के मालिक हैंं लक्ष्मण सिंह

चांचौड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह ने नामांकन फार्म के साथ दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 200 करोड़ रुपए दर्शायी है. कुल संपत्ति में चल संपत्ति 24 करोड़ 99 लाख 62 हजार 191 रुपए, पत्नी की 57 लाख 83 हजार 272 रुपए और अचल संपत्ति स्वयं की 5 लाख 73 हजार, पत्नी की 13 लाख 39 हजार 697 रुपए. वाहन में एक कार, पत्नी के पास कार नहीं है. जेवर में स्वयं के पास 22 लाख 65 हजार 888 रुपए जबकि पत्नी के पास 48 लाख 82 हजार 81 रुपए के जेवर हैं. लक्ष्मण सिंह व उनकी पत्नी के पास शास्त्र नहीं है, जबकि बीमा 15,000 रुपए का है.

7 करोड़ के मालिक हैंं जयवर्धन सिंह

इसी तरह दिग्विजय सिंह के पुत्र व लक्ष्मण सिंह भतीजे जयवर्धन सिंह ने भी राद्यौगढ़ से अपना नामांकन दाखिल किया. जयवर्धन सिंह ने 7 करोड़ रुपए अपनी संपत्ति दशाई है. कुल संपत्ति में चल संपत्ति 6 करोड़ 97 लाख 59 हजार 11 रुपए, पत्नी के पास 4 करोड़ 64 लाख 70 हजार 997 रुपए. अचल संपत्ति स्वयं की 5 करोड़ 48 लाख, पत्नी की 2 करोड़ 54 लाख 21 हजार रुपए. जयवर्धन सिंह के पास वाहन नहीं है. जेवर स्वयं के पास 2 करोड़ 77 लाख 87 हजार 773 रुपए, पत्नी के पास जेवर 4 करोड़ 27 लाख 9 हजार 174 रुपए के हैं. जयवर्धन सिंह व उनकी पत्नी के पास शस्त्र नहीं है. जबकि बीमा स्वयं का 58 लाख 61 हजार 610 और पत्नी का 15 लाख 94 हजार 971 रुपए का है.

यह भी पढ़ेंः 
MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के बीच उमा भारती चलीं हिमालय, भाई शिवराज को थमाई पांच मांगों की लिस्ट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *