BJP Getting majority figure in Maharashtra and Jharkhand elections exit polls
Maharashtra Jharkhand Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में ज्यादातर एग्जिट पोल के सर्वे में भाजपा गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है. पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी को महाराष्ट्र ही नहीं झारखंड में भी बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. महाराष्ट्र में पीपुल्स पल्स के सर्वे में बीजेपी गठबंधन को 175-195 जबकि कांग्रेस गठबंधन को 85-112 सीटें मिलने का अनुमान है. जबकि अन्य के खाते में 7-12 सीटें जाती दिख रही हैं.
महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के परिणाम चुनावी राजनीति पर स्पष्ट संकेत दे रहे हैं. महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति (भाजपा + अजित पवार गुट + एकनाथ शिंदे गुट) को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की जा रही है. 5 अलग-अलग एग्जिट पोल के अनुसार, महायुति 150 से 195 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.
दूसरी ओर, झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. यहां के दूसरे चरण की 38 सीटों पर मतदान के बाद, ज्यादातर एग्जिट पोल ने NDA को बढ़त मिलने की बात कही है.यह संकेत देता है कि झारखंड में सत्ता परिवर्तन हो सकता है.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के विभिन्न एग्जिट पोल्स ने राजनीति के समीकरणों पर अलग-अलग अनुमान लगाए हैं.
1. Peoples Pulse एग्जिट पोल
एनडीए (महायुति): 175 से 195 सीटें
महाविकास अघाड़ी: 85 से 112 सीटें
अन्य: 7 से 12 सीटें
2. P-Marq एग्जिट पोल
एनडीए (महायुति): 137 से 157 सीटें
महाविकास अघाड़ी: 126 से 146 सीटें
अन्य: 2 से 8 सीटें
3. Lokshahi Marathi-Rudra एग्जिट पोल
महायुति गठबंधन: 128 से 142 सीटें
महाविकास अघाड़ी: 125 से 140 सीटें
अन्य: 18 से 23 सीटें
4. दैनिक भास्कर एग्जिट पोल
महायुति गठबंधन: 125 से 140 सीटें
महाविकास अघाड़ी: 135 से 150 सीटें
अन्य: 20 से 25 सीटें
इन सभी एग्जिट पोल्स का सर्वे बताता है कि महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है, हालांकि, Peoples Pulse के सर्वे एनडीए (महायुति) के लिए स्पष्ट बहुमत की ओर इशारा कर रही है. हालांकि 23 नवंबर को सब कुछ साफ हो जाएगा.