Fashion

Maharashtra weather Jalgaon recorded maximum temperature of 43.7 degrees Celsius Pune Ahmednagar


Maharashtra Temperature: महाराष्ट्र के कई जिलों में गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के पार हो गया है. 9 अप्रैल 2025 को जलगांव में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महाबलेश्वर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पुणे में अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि यहां न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. लोहगांव में भी अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार रहा. यहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. फिलहाल बारिश की यहां कोई संभावना जताई नहीं गई है. अहमदनगर में न्यूनतम पारा 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

मालेगांव में भी 43 डिग्री के पार रहा तापमान

इसके अलावा मालेगांव में भी अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि नाशिक में अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा. नाशिक में न्यूनतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोलापुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि यहां न्यूनतम पारा 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा. उस्मानाबाद में न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अमरावती में न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस

मध्य महाराष्ट्र के हिस्सों में कितना रहा अधिकतम तापमान?

पुणे-40.7 डिग्री सेल्सियस

लोहगांव- 42.2 डिग्री सेल्सियस

जलगांव-43.7 डिग्री सेल्सियस

कोल्हापुर- 37.8 डिग्री सेल्सियस

महाबलेश्वर- 33.3 डिग्री सेल्सियस

मालेगांव- 43.2 डिग्री सेल्सियस

नाशिक- 41.3 डिग्री सेल्सियस

सांगली- 37.9 डिग्री सेल्सियस

सतारा- 39.7 डिग्री सेल्सियस

सोलापुर- 40.01 डिग्री सेल्सियस

कोंकण-गोवा वाले क्षेत्र में अधिकतम तापमान

मुंबई- 33.9 डिग्री सेल्सियस

सांताक्रूज- 33.7 डिग्री सेल्सियस

अलिबाग- 35.2 डिग्री सेल्सियस

रत्नागिरी- 35.6 डिग्री सेल्सियस

पणजी- 35 डिग्री सेल्सियस

डहाणू- 36.2 डिग्री सेल्सियस

मराठवाड़ा इलाकों में अधिकतम तापमान कितना?

औरंगाबाद- 42.5 डिग्री सेल्सियस

परभणी- 40.9 डिग्री सेल्सियस

विदर्भ वाले क्षेत्र में अधिकतम तापमान

अकोला-  43.7 डिग्री सेल्सियस

बुलढाणा-39.6 डिग्री सेल्सियस

चंद्रपुर- 42.2 डिग्री सेल्सियस

गोदिया- 38.6 डिग्री सेल्सियस

नागपुर- 40.5 डिग्री सेल्सियस

वाशिम- 41.4 डिग्री सेल्सियस

वर्धा- 41.0 डिग्री सेल्सियस

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में तापमान में इजाफे के बाद लोग गर्मी से परेशान हैं. वहीं, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए कुछ लोग शीतल पेय जैसे- नींबू शर्बत, नारियल पानी जैसे तरल पदार्थ का सेवन कर खुद को ठंडा रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *