कांगड़ा से BJP के सांसद रहे किशन कपूर का निधन
Kishan Kapoor Death: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रहे किशन कपूर का निधन हो गया है. वे पूर्व में हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे. जानकारी के लिए बता दें, किशन कपूर साल 2019 चुनाव में कांगड़ा सांसद चुने गए थे. लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें बीजेपी ने टिकट नहीं दिया.