सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन
Subrata Roy Passes Away: सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में मंगलवार (14 नंवबर) का मुंबई में निधन हो गया. सुब्रत रॉय का यहां के प्राइवेट अस्पताल में लंबे समय से इलाज चल रहा था. सहारा ग्रुप के चेयरमैन रॉय का पार्थिव शरीर यूपी के लखनऊ में बुधवार (15 नवंबर) को लाया जाएगा.
समाजवादी पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”सहारा श्री सुब्रत राय सहारा जी का निधन, अत्यंत दुःखद. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो. भावभीनी श्रद्धांजलि !”
सहाराश्री सुब्रत रॉय जी का निधन, अत्यंत दुःखद।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
शोकाकुल परिजनों को ये असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो।
भावभीनी श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/QO6vAjriAv
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 14, 2023