सड़क पर बने गड्ढों की वजह से हर साल कितने लोगों की जाती है जान? चौंकाने वाले हैं आंकड़े

क्या आपको ये पता है कि हर साल देश में सड़क दुर्घटना में कितने लाख लोगों की मौत होती है? और सड़क पर बने गड्ढों की वजह से हर साल कितनी जानें जाती हैं? ये सब सवाल लोकसभा में सड़क परिवहन मंत्रालय से पूछे गए थे, जिसका अब जवाब सामने आया है. सड़क और परिवहन मंत्रालय ने जो जवाब दिया है, वो वाकई चिंताजनक है.

केंद्र सरकार ने पिछले पांच सालों के आंकड़ों के आधार पर बताया कि हर साल सड़क दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही ये जानकारी भी दी कि किस उम्र के लोग सड़क पर बने गड्ढों के कारण सबसे ज्यादा हादसों का शिकार हो रहे हैं. मंत्रालय की तरफ से सिलसिलेवार तरीकों से जानकारी देते हुए बताया गया कि साल 2018 में 1,57,593 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई, तो साल 2019 में 1,58,984 लोगों ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई.

मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि साल 2020 जो कि कोरोना का साल था, उस दौरान भी देश भर में 1,38,383 लोगों ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी, जबकि साल 2021 में सड़क दुर्घटना में 1,53,972 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा. साल 2022 में भी पिछले साल की तुलना में करीब 15,000 और लोगों की मौत हुई. यानी साल 2022 में सड़क दुर्घटना में 1,68,491 लोगों ने अपनी जान गंवाई.

इसके साथ ही साल 2021-22 के आंकड़ों के आधार पर सड़क परिवहन मंत्रालय ने ये भी बताया कि किस उम्र वर्ग के लोगों की सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा मौत होती है.

सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक-

साल 2021 में 18 साल से कम उम्र के 7,764 लोगों की मौत हुई तो साल 2022 में 9528 लोगों की जान गई, तो वहीं 18 से 25 उम्र के बीच 2021 में 31,750 लोगों ने जान गंवाई तो साल 2022 में 33,350 लोगों की मौत हुई. 25 से 35 उम्र के बीच 2021 में 39,646 लोगों की मौत हुई, तो साल 2022 में 42,671 लोगों ने जान गंवाई. 35 से 45 उम्र के लोगों की बात की जाए तो साल 2021 में 32,741 लोगों की मौत हुई तो 2022 में 36,051 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा. 45 से 60 साल उम्र के लोगों की साल 2021 में 26,085 मौतें हुईं तो 2022 में 28,407 लोगों की जान गई. 2021 में 60 साल से ज्यादा उम्र के 11,739 लोगों की मौत हुई, वहीं साल 2022 में 13,636 लोगों की जान गई.

जान गंवाने वालों में सबसे ज्यादा 25-35 साल के लोग
इन आंकड़ों में जो सबसे ध्यान देने वाली बात है, वो ये है कि सड़क दुर्घटना में सबसे ज्यादा जान गंवाने वाले 25 से 35 साल के लोग होते हैं, क्योंकि जो 2 साल के आंकड़े सामने आए हैं. वो यही बता रहे हैं कि बाकी उम्र के लोगों की तुलना में 25 से 35 साल के उम्र के लोगों की सड़क दुर्घटना में ज्यादा मौतें हो रही हैं.

सड़क परिवहन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में जहां 3,564 लोगों की मौत सड़कों पर बने गड्ढे की वजह से हुई, तो वहीं साल 2021 में 3,625 लोगों की मौत का जिम्मेदार सड़क के गड्ढे बने, वहीं साल 2022 में 4,446 लोगों की मौत सड़क पर बने गड्ढे की वजह से हुई. ये आंकड़ा यह भी दिखाता है कि साल दर साल सड़क पर बने गड्ढों की वजह से लोगों की मौत हो रही है, लेकिन उन आंकड़ों में कमी नहीं आ रही. उल्टा हर गुजरते साल के साथ ही आंकड़ा बढ़ ही रहा है, जो मौजूदा सरकारों, प्रशासन और स्थानीय विभागों के लापरवाह रवैया को भी दर्शाता है.

Source link