महाकाल में हर्बल होली… VIDEOS देखें देशभर में कहां-कहां किस तरह से किया गया होलिका दहन

नई दिल्ली:
आज देशभर में होलिका दहन किया गया है. वैसे तो इस बार होलिका दहन का मुहुर्त रात को 11.30 बजे से 12.30 बजे तक का बताया गया था लेकिन देशभर के कई हिस्सों में शाम होते ही होलिका दहन कर लिया गया. जानकारी के मुताबिक़ मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में सबसे पहले होलिका दहन किया गया. इसके बाद गर्भगृह में महाकाल के साथ होली खेली गई और उन्हें गुलाल लगाया गया. महाकाल को गुलाल लगाने के बाद मंदिर परिसर में भक्तों पर गुलाल उड़ाया गया.
केवल मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर के कई अन्य हिस्सों में भी होलिका दहन की धूम दिखाई दी. उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक में लोगों ने धूम धाम से होलिका दहन किया. इन्हीं की कुछ वीडियों सोशल मीडिया पर भी सामने आई हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने घर पर ही होलिका दहन किया. वहीं महाराष्ट्र में लोगों ने एकत्रित होकर होलिका दहन किया. हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में भी होलिका दहन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. यहां देखें होलिका दहन के वीडियोज –
महाकाल में होलिका दहन
#WATCH | Madhya Pradesh: Holika Dahan being performed at Ujjain’s Mahakaleshwar Temple. pic.twitter.com/27KT4GruRw
— ANI (@ANI) March 13, 2025
भोपाल में होलिका दहन
#WATCH | Bhopal: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav performs Holika dahan at his residence. pic.twitter.com/v5EER29gdd
— ANI (@ANI) March 13, 2025
कर्नाटक में होलिका दहन
#WATCH | Karnataka: On the eve of the festival of #Holi, people perfom #HolikaDahan in Kalaburagi. pic.twitter.com/hw0bsifzxa
— ANI (@ANI) March 13, 2025
हरिद्वार में होली का त्योहार
#WATCH | Haridwar: Yog Guru Ramdev says, “Holi and Jumma on the same day is a divine coincidence. That is what Holi is – that we live together. Our Sanatana culture teaches us this…”
On Tamil Nadu govt replacing the Rupee symbol (₹) with Tamil ‘Ru’ symbol representing the… pic.twitter.com/U3rRy6p4k5
— ANI (@ANI) March 13, 2025
हिमाचल प्रदेश में होली
#WATCH | Himachal Pradesh | Tourists and locals were seen celebrating Holi in Kullu earlier today. pic.twitter.com/XyCXKRKFcC
— ANI (@ANI) March 13, 2025
बता दें कि पीए्म मोदी ने भी देशभर की जनता को होली की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए देश के लोगों को होली की शुभकामनाएं दी हैं. आज होलिका दहन के बाद अब शुक्रवार को देशभर के हिस्सो्ं में लोग रंग वाली होली खेलते हुए और इस रंगों के त्योहार का जश्न मनाते हुए नजर आएंगे.